MP Crime News: आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने अपने ही घर में पति के साथ कर दिया कांड !
एनसीएल कर्मी रमाशंकर मिश्रा की संदिग्ध मौत कोई सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि उनकी पत्नी और प्रेमी द्वारा अंजाम दी गई एक सोची-समझी हत्या थी. अवैध संबंध के खुलासे पर हुई इस वारदात का सोनभद्र पुलिस ने कॉल डिटेल और फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर पर्दाफाश करते हुए पत्नी व प्रेमी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

MP Crime News:
यूपी के सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी. शुरुआत में जिस मामले को सड़क दुर्घटना समझा जा रहा था, पुलिस की गहराई से की गई जांच और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के जरिए उसने हत्या की इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश कर दिया.
