धार भोजशाला पर मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट का ASI सर्वे पर रोक लगाने से इनकार
Dhar Bhojshala Survey: मध्य प्रदेश के धार के विवादित स्थल भोजशाला में चल रहे ASI सर्वे को लेकर मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है.
ADVERTISEMENT

dhar_bhojshala
Dhar Bhojshala Survey: मध्य प्रदेश के धार के विवादित स्थल भोजशाला में चल रहे ASI सर्वे को लेकर मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को विवादित स्थल भोजशाला में सर्वे के निर्देश दिया था.
