भोपाल: अपने पति को दूसरी महिलाओं से संबंध बनाने के लिए मोटिवेट करने वाली महिला का सियासी कनेक्शन आया सामने
समाजवादी पार्टी से जुड़ी नेता चंद्रिका पालीवाल ने अपने पति से दूसरी महिलाओं से संबंध बनवाकर ब्लैकमेलिंग का गोरखधंधा चलाया. पति गिरफ्तार हो चुका है, जबकि चंद्रिका अब भी फरार है.
ADVERTISEMENT

भोपाल पति-पति मामले में नया एंगल
मध्य प्रदेश से हाल ही में एक मामला सामने आया था जिसमें पति- पत्नी पर अन्य लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसे रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया गया था. इस मामले में महिला अपने पति को मोटिवेट करती थी कि वो अन्य लड़कियों के साथ रिश्ता बनाए और बाद में उन्हीं लड़कियों को ब्लैकमेल किया जाता था.