Twisha Case: 'टनल व्यू' टेकनीक से सुलझेगी ट्विशा के मौत की गुत्थी, CBI बनाएगी मौत के आखिरी पलों का डिजिटल अवतार
Twisha Sharma Case: सीबीआई अब 'टनल व्यू' तकनीक के जरिए ट्विशा की मौत के आखिरी घंटों का एक डिजिटल और वर्चुअल अवतार (3D सिम्युलेशन) तैयार कर रही है. सीसीटीवी, वाई-फाई और फोन रिकॉर्ड्स को सिंक करके बनाई जा रही इस मिनट-टू-मिनट टाइमलाइन से आरोपियों के झूठ और सबूतों से छेड़छाड़ की पोल खुल सकेगी.
ADVERTISEMENT

ट्विशा शर्मा के आखिरी वक्त में साथ नहीं था पति
Bhopal Twisha Sharma Case Update: भोपाल में हुई ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने जांच को आर-पार के मोड़ पर ला खड़ा किया है. 28 मई को ट्विशा की सास और पूर्व महिला जज गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी और पति समर्थ सिंह की पहले से चल रही कस्टडी के बाद अब सीबीआई उस सबसे बड़े सवाल का जवाब ढूंढ रही है जिससे अब तक पर्दा नहीं उठा है, आखिर 12 मई की उस काली रात को ससुराल के बंद कमरों में क्या हुआ था?