भोपाल: ट्विशा शर्मा मामले में पोस्टमार्टम में हुई बड़ी लापरवाही, क्या वाकई छुपा लिया गया था सबसे अहम सबूत!
Twisha Death Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में एम्स के डॉक्टरों से बहुत बड़ी सबूत छुपाई गई थी. अब ये लापरवाही है ये कोई सोची समझी साजिश इसका खुलासा नहीं हो पाया है.
ADVERTISEMENT

Twisha Sharma Case
MP Twisha Sharma Case:मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आए ट्विशा मौत मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रही पुलिस और शुरुआती पोस्टमार्टम पर अब गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं. दरअसल, जिस सबसे अहम सबूत यानी 'फंदे' के आधार पर मौत की गुत्थी सुलझनी थी, पोस्टमार्टम के वक्त डॉक्टर उसी से अनजान रहे.