Twisha Sharma Case: आखिर 12 मई की रात को हुआ क्या था, ट्विशा शर्मा के पति समर्थ ने पुलिस को बता दी पूरी कहानी

मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर जांच संभाल ली है, वहीं रिमांड पर मौजूद पति समर्थ ने पुलिस पूछताछ में प्रेग्नेंसी के बाद ट्विशा के बदले व्यवहार और ग्लैमर वर्ल्ड की महत्वाकांक्षाओं को विवाद की वजह बताया है.

ADVERTISEMENT

ट्विशा शर्मा की पूरी कहानी जान लीजिए
ट्विशा शर्मा की पूरी कहानी जान लीजिए
google news

मॉडल ट्विशा शर्मा की रहस्यमयी मौत का मामला अब पूरी तरह गरमा चुका है. देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी, सीबीआई (CBI) ने इस हाई-प्रोफाइल केस की कमान अपने हाथों में ले ली है. सोमवार को सीबीआई ने भोपाल पुलिस से केस की डायरी और सारे दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर नए सिरे से एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली. इस बीच, भोपाल की कटारा हिल्स पुलिस की 7 दिनों की रिमांड पर चल रहे ट्विशा के पति समर्थ सिंह से पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं.