Twisha Sharma Case : CBI ने ट्विशा का अबॉर्शन कराने वाली डॉक्टर से की पूछताछ, जानें क्या-क्या पता चला

भोपाल में सीबीआई ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच तेज करते हुए मनोचिकित्सक और गर्भपात की सलाह देने वाली डॉक्टर से पूछताछ की है. जांच एजेंसी दोनों डॉक्टरों के बयानों का मिलान जेल में बंद सास गिरीबाला और पति समर्थ के पुराने बयानों से कर रही है ताकि उनका झूठ या विरोधाभास पकड़ा जा सके.

ADVERTISEMENT

ट्विशा शर्मा मामले में बड़ा खुलासा
ट्विशा शर्मा मामले में बड़ा खुलासा
google news

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI ने अपनी तफ्तीश की रफ्तार काफी तेज कर दी है. सीबीआई अब उन तमाम किरदारों और कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है, जिनका ट्विशा के आखिरी दिनों से किसी न किसी तरह का संबंध था. इस मामले में अब भोपाल से एक बड़ा अपडेट सामने आया है.