Twisha Death Case: 'ड्रग्स बहू नहीं, खुद दामाद लेता था...', मां और भाई का कोर्ट परिसर में रो-रोकर बुरा हाल, अखिलेश यादव ने भी दिया साथ

Twisha Sharma Death Case: भोपाल कोर्ट पहुंची ट्विशा शर्मा की मां ने रोते हुए कहा कि 'मेरी बेटी बहादुर थी, चरित्र पर लांछन लगा रहे आरोपी'. वहीं ससुराल पक्ष के रसूख के आगे बेबस परिवार को मिला सपा का समर्थन.

ADVERTISEMENT

ट्विशा शर्मा मामले में अखिलेश यादव की एंट्री
ट्विशा शर्मा मामले में अखिलेश यादव की एंट्री
google news

ट्विशा शर्मा का मामला अब दिन-ब-दिन और भी ज्यादा पेचीदा होता जा रहा है. इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए पीड़ित परिवार सोमवार को भोपाल जिला अदालत पहुंचा. यहां मृतका के पति समर्थ सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है, जिसे चुनौती देने के लिए ट्विशा का परिवार कोर्ट परिसर में मौजूद रहा. परिवार की मांग है कि ट्विशा की संदिग्ध मौत की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाए और शव का दूसरा पोस्टमार्टम मध्य प्रदेश से बाहर दिल्ली में कराया जाए.