Twisha Sharma case: सलाखों के पीछे पहुंची पूर्व जज गिरिबाला सिंह बनी कैदी नंबर 71, बेटा समर्थ भी पहुंचा जेल
Twisha Sharma Case Update: ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह बनीं कैदी नंबर 71, बेटा समर्थ जेल के बैरक नंबर 4 में बंद. जानें कोर्ट रूम ड्रामा और सीबीआई जांच की बड़ी बातें.
ADVERTISEMENT

ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.
MP crime news: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का बहुचर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामला (Twisha Sharma Case) इन दिनों सुर्खियों में है. इस केस में एक बेहद चौंकाने वाला मोड़ आया है. भोपाल सत्र न्यायालय में कभी जज की कुर्सी पर बैठकर आरोपियों को जेल की सजा सुनाने वाली पूर्व जज गिरिबाला सिंह खुद सलाखों के पीछे पहुंच गई हैं. अदालत ने ट्विशा की सास (पूर्व जज गिरिबाला सिंह) और पति समर्थ सिंह को 16 जून तक के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.