Twisha sharma case: 'सास गिरिबाला सिंह ने ली है क्राइम सीन मैनेजमेंट की स्पेशल ट्रेनिंग'...ट्विशा के पिता ने कोर्ट को बताया, अब होगी गिरफ्तारी !
ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़ आया है. हाईकोर्ट ने सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी है. कोर्ट ने माना कि गिरिबाला जांच में सहयोग नहीं कर रही थीं. वहीं CBI ने शव पर चोट के निशान, सबूतों से छेड़छाड़, सिलेक्टिव वीडियो लीक, जबरन अबॉर्शन और दहेज प्रताड़ना समेत कई मामलों पर कोर्ट में अपनी दलील पेश की है. जांच एजेंसी ने कोर्ट में कहा कि ट्विशा के चरित्र को बदनाम करने और जांच भटकाने की कोशिश की गई.
ADVERTISEMENT

रिटायर्ड जज और ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत हुई खारिज.
ट्विशा शर्मा केस में सास गिरिबाला की अग्रिम जमानत को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है. 27 मई की रात 1 बजे कोर्ट ने गिरिबाला की अग्रिम जमानत रद्द करते हुए माना कि पहले जमानत मिलने के बाद गिरिबाला जांच में सहयोग नहीं कर रही थीं. अदालत ने माना कि निचली अदालत ने मामले से जुड़े तथ्यों, गवाहों के बयान और लगाए गए आरोपों पर पर्याप्त गंभीरता से विचार नहीं किया था. उच्च अदालत ने ये साफ किया कि रिकॉर्ड में मौजूद साक्ष्यों के आधार पर यह नहीं माना जा सकता कि पूरे मामले में आरोप सिर्फ पति समर्थ तक ही सीमित हैं.