जिमनास्टिक बेल्ट से मौत?... ट्विशा शर्मा केस में सामने आई लिगेचर रिपोर्ट, क्या अब खुलेगा मौत का राज?

Twisha Sharma case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में फंदे के जिमनास्टिक  बेल्ट की लिगेचर रिपोर्ट सामने आ गई है जो आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है. दूसरी तरफ पुलिस ने फरार पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है और पीड़ित परिवार ने दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए अदालत में याचिका लगाई है.

ADVERTISEMENT

Twisha Sharma case
Twisha Sharma case
google news

Twisha Sharma ligature report: ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ. हर दिन मामले में नए नए अपडेट्स सामने आए हैं. इस बीच अब सबके मन एक ही सवाल है कि आखिर ट्विशा शर्मा की मौत कैसे हुई? अब इस एक चौंकाने वाल लिगेचर रिपोर्ट सामने आई है, जिससे ट्विशा का शव लटका मिला था. इसमें बताया गया है कि ट्विशा शर्मा की मौत फंदे पर लटकने की वजह से हुई थी. रिपोर्ट के अनुसार ट्विशा ने इसी जिमनास्टिक बेल्ट फांसी लगाकर जान दी थी. लिगेचर जांच के के अनुसार शुरुआती तौर पर ये मामला पूरी तरह आत्महत्या का नजर आ रहा है. हालांकि इस रिपोर्ट के आने के बाद भी मामले में सस्पेंस और विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है.