Twisha sharma death case : शादी के वीडियो में हंसती-मुस्कुराती दिख रही थी ट्विशा, वीडियो आया सामने
मिस पुणे रह चुकीं ट्विशा शर्मा की मौत के बाद उनकी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 5 महीने पहले हुई इस शादी के वीडियो में खुश दिखने वाली ट्विशा की संदिग्ध मौत के बाद पति समर्थ फरार थे. अब उन्होंने सरेंडर कर दिया है.
ADVERTISEMENT

शादी के वक्त एक वीडियो में कैप्चर हुई थी ट्विशा की खुशी.
दिसंबर 2025 में जिस बेटी को परिवार ने बड़े अरमानों के साथ आंखों में खुशी के आंसू लेकर विदा किया था, उन्हें क्या पता था कि महज 5 महीने के भीतर ही वो दुनिया छोड़कर चली जाएगी. और छोड़ जाएगी अपने पीछे कई जख्म और मौत का राज. हम बात कर रहे हैं मिस पुणे रह चुकीं और कॉर्पोरेट जगत में काम करने वाली ट्विशा शर्मा की, जिनकी 12 मई को भोपाल में संदिग्ध मौत हो गई थी. अब सोशल मीडिया पर ट्विशा और समर्थ सिंह की शादी के नए वीडियो सामने आए हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान है कि इतनी खुश दिखने वाली लड़की के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ?