ट्विशा शर्मा की सासा और पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द, घर पहुंची CBI, क्या अब होगी गिरफ्तारी?
Twisha Sharma Death Case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में हाईकोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई ने पूर्व जज और ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह के घर दबिश दी है. कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद अब गिरिबाला सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. व्हाट्सएप चैट्स और सबूतों से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.
ADVERTISEMENT

Twisha Sharma Death Case
Twisha Sharma Saas Giribala Singh bail cancelled: में एक बहुत बड़ा उलटफेर सामने आया है.मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले हर दिन नए-नए खुलासों के कारण चर्चा में बना हुआ है. इस बीच अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए ट्विशा शर्मा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को निचली अदालत से मिली अग्रिम जमानत को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. हाईकोर्ट का यह फैसला आते ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम पूरी तरह एक्शन में आ गई और गिरिबाला सिंह के भोपाल स्थित आवास पर छापेमारी के लिए पहुंच गई. सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई उन्हें जल्द ही आधिकारिक नोटिस थमाकर किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है.