'मुझे यहां से ले जाओ...ये घटिया...' मां के साथ आखिरी चैट में ट्विशा शर्मा ने क्या कहा था? पता चली कई बातें !
Twisha Sharma death case: भोपाल की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. मौत से 5 दिन पहले मां के साथ हुई व्हाट्सएप चैट सामने आई है, जिसमें ट्विशा ने पति समर्थ और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जानिए कौन थीं ट्विशा शर्मा और क्या है पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

ट्विशा की संदिग्ध मौत के बाद मां के साथ आखिरी चैट सामने आया.
भोपाल की रहने वाली ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में नया अपडेट सामने आया है. ट्विशा की मां के साथ आखिरी चैट सामने आई है. ट्विशा और उसकी मां के बीच ये बातचीत मौत से 5 दिन पहले की है. इस चैट में ट्विशा पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगा रही है. ट्विशा चैट में कह रही है- 'मुझे यहां से ले चलो...ये घटिया लोग है.'