बहन बचाती रही दूसरी बहन को उठा ले गया युवक, CCTV में कैद हुई हैरान करने वाली वारदात

उज्जैन में घर के बाहर से 19 साल की लड़की के अपहरण का CCTV वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस की कार्रवाई के बीच युवती ने वीडियो भेजकर शादी और अपनी मर्जी से जाने का खुलासा किया.

ADVERTISEMENT

Ujjain Kidnaping CCTV Video
उज्जैन में युवती को जबरदस्ती ले जाने का वीडियो वायरल
Google CTA

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां रात के समय घर के बाहर बैठी 19 साल की युवती को कार सवार कुछ लोग जबरन उठाकर ले गए. यह पूरी सनसनीखेज वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. किडनैपिंग की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. हालांकि, पुलिस की तफ्तीश शुरू होते ही इस मामले में एक ऐसा मोड़ आया, जिसने परिजनों और पुलिस दोनों के होश उड़ा दिए.