उज्जैन में भारी पुलिस फोर्स के साथ 16 इमारतों को पर चला बुलडोजर, जानें क्यों हुई यह कार्रवाई?

Ujjain Demolition Drive: उज्जैन के बेगम बाग इलाके में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA) और प्रशासन ने 16 अवैध इमारतों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया. लीज नियमों का उल्लंघन कर रिहायशी जमीन पर बनी होटलों और दुकानों पर यह बड़ी कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई.

ADVERTISEMENT

उज्जैन के बेगम बाग में प्रशासन का बड़ा एक्शन!
उज्जैन के बेगम बाग में प्रशासन का बड़ा एक्शन!
Google CTA

Ujjain Begam Bagh Bulldozer Action: मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के बेगम बाग इलाके में एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर गरजा है. महाकाल लोक निर्माण के बाद इस रिहायशी क्षेत्र में लीज नियमों की धज्जियां उड़ाकर कई होटलें और दुकानें खोल ली गई थीं. उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA) की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में 16 अवैध इमारतों को ध्वस्त कर दिया गया.