पहले मुद्रों को जिंदा करके बीमा करवाया, फिर... उज्जैन में 8 करोड़ के बड़े फ्रॉड का खुलासा, सरपंच-सचिव भी शामिल
उज्जैन में ईओडब्ल्यू ने 8 करोड़ रुपये के बड़े बीमा घोटाले का पर्दाफाश किया है. जहां मृत लोगों के नाम पर फर्जी पॉलिसी लेकर क्लेम वसूला जा रहा था. इस संगठित ठगी में सरपंच, सचिव और बीमा एजेंटों समेत 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश न्यूज
मध्य प्रदेश के उज्जैन में कुछ जालसाजों ने करोड़ों रुपये डकारने के लिए मरे हुए लोगों को कागजों पर जिंदा कर दिया. इस घोटाले का जब पर्दाफाश हुआ तो लोग सन्न रह गए. दरअसल इसका पर्दाफाश आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने किया है और इस मामले में 40 लोगों को आरोपी बनाया गया है.