महाकाल मंदिर में पहचान छिपाकर दर्शन करने पहुंचा मुस्लिम युवक, धोती-कुर्ता और त्रिपुंड देख बजरंग दल ने पकड़ा
Mahakal Temple Ujjain news: धर्मनगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में पहचान छिपाकर दर्शन करने पहुंचे एक युवक को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया. आरोप है कि युवक ने धोती-कुर्ता पहनकर, माथे पर त्रिपुंड लगाकर और गले में रुद्राक्ष धारण कर अपनी असली पहचान छिपाई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

पहचान छिपाकर मुस्लिम युवक पहुंचा महाकाल मंदिर(तस्वीर- न्यूज तक)
धर्मनगरी उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मुस्लिम युवक अपनी पहचान छिपाकर और हिंदू वेशभूषा धारण कर अपनी महिला मित्र के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचा. हालांकि, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लग गई, जिसके बाद युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. आइए विस्तार से जानते है मामले की पूरी कहानी.