उज्जैन के महाकाल मंदिर में हंगामा: माथे पर चंदन लगा प्रेमिका संग भस्म आरती में पहुंचा सरफराज, खुलासा हुआ तो बजरंग दल ने की पिटाई

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती की लाइन में लगे पुणे के युवक सरफराज की बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी. युवक माथे पर त्रिपुंड लगाकर हिंदू प्रेमिका के साथ मंदिर में घुसने की कोशिश कर रहा था.

ADVERTISEMENT

NewsTak
युवक का आधार कार्ड देख भड़के लोग...फिर मच गया बवाल.
google news

Ujjain news: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से हंगामे का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां भस्म आरती की लाइन में लगे एक युवक की बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी. आरोप है कि युवक माथे पर चंदन का त्रिपुंड लगाकर और अपनी पहचान छिपाकर अपनी हिंदू प्रेमिका के साथ मंदिर परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था. शक होने पर जब लोगों ने उसका आधार कार्ड चेक किया, तो उसकी असली पहचान उजागर हो गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.