उज्जैन में पति-पत्नी ने बंद कमरे में कर रहे थे ये काम तभी पहुंच गई पुलिस, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे दंग
उज्जैन में एक व्हाट्सएप स्टेटस ने दो जिंदगियां बचा लीं. पति-पत्नी ने आत्महत्या का फैसला कर लिया था, लेकिन आखिरी पल में डाले गए स्टेटस ने पुलिस को अलर्ट कर दिया. दरवाजा तोड़कर पहुंची टीम ने दोनों को फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां अब उनकी हालत स्थिर है.
ADVERTISEMENT

Ujjain Police Rescues Couple
Ujjain Police Rescues Couple: कभी-कभी सोशल मीडिया पर डाला गया एक छोटा सा संदेश जिंदगी और मौत के बीच की दीवार बन जाता है. उज्जैन के घटिया थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस की मुस्तैदी और एक व्हाट्सएप स्टेटस की वजह से दो जिंदगियां खत्म होने से बच गईं. दरअसल, उज्जैन के नजरपुर निवासी आसिफ पटेल और उनकी पत्नी रीना पिछले कई महीनों से गहरे तनाव में थे. आसिफ का आरोप है कि उनके पिता शफीक अहमद पटेल उन्हें घर में नहीं रहने दे रहे थे, जिसके कारण वे दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर थे. प्रताड़ना से तंग आकर दोनों ने बीती रात अपनी जीवनलीला समाप्त करने का मन बना लिया.