रेप आरोपी के परिवार की दास्तां- मकान टूटा, अब किराए पर घर मिलना भी हुआ दुश्वार

Ujjain Rape Case: उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी के अवैध मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चढ़ा दिया था. इसके बाद परिवार के दुर्दिन शुरू हो गए हैं. यहां तक कि बेघर हो चुके परिवार को कोई किराए पर घर देने को तैयार नहीं हो रहा है. […]

ADVERTISEMENT

Painful story family of ujjain rape accused house on rent house gets demolished
Painful story family of ujjain rape accused house on rent house gets demolished
Google CTA

Ujjain Rape Case: उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी के अवैध मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चढ़ा दिया था. इसके बाद परिवार के दुर्दिन शुरू हो गए हैं. यहां तक कि बेघर हो चुके परिवार को कोई किराए पर घर देने को तैयार नहीं हो रहा है. रेप आरोपी का परिवार अब सामान लेकर इधर-उधर भटक रहा है और किराए का मकान ढूंढ रहा है. इस दर्दनाक हादसे के बाद लोगों में आरोपी और उसके परिवार के प्रति खासा आक्रोश है, जिसके चलते कोई भी उन्हें रहने के लिए किराए का घर नहीं दे रहा है. वे जहां भी घर किराए से मांगने के लिए जाते हैं लोग उन्हें भगा देते हैं.