Ujjain: बाबा महाकाल की नगरी में शर्मसार हुई आस्था! शिप्रा के रामघाट पर आपस में भिड़े पंडे और फूल-प्रसाद वाले, भारी मारपीट का Video वायरल

उज्जैन के प्रसिद्ध शिप्रा नदी के रामघाट पर आरती के बाद पंडे-पुजारियों और फूल-प्रसाद बेचने वाली महिलाओं के बीच संघर्ष हो गया. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
शिप्रा नदी के तट पार मारपीट का वीडियो हुआ वायरल.
google news

मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी और बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है. पवित्र शिप्रा नदी के प्रसिद्ध रामघाट पर आरती के ठीक बाद पंडित-पुजारियों और पूजन सामग्री बेचने वाले दुकानदारों (महिलाओं) के बीच किसी बात को लेकर संघर्ष हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे और धक्का-मुक्की शुरू हो गई. इस हिंसक झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं को भी हैरत में डाल दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है.