विक्रांत भूरिया ने चुनाव से पहले दिया बड़ा झटका, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने की अचानक कर दी पेशकश
मध्य प्रदेश में सियासी हलचल तेज है, बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग भी जमकर हो रही है. वहीं मंगलवार को सुबह कांग्रेस के लिए झटका देने वाली एक खबर सामने आई.
ADVERTISEMENT

विक्रांत भूरिया ने की पद छोड़ने की पेशकश, अपने पिता और कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ विक्रांत भूरिया.
MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में सियासी हलचल तेज है, बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग भी जमकर हो रही है. वहीं मंगलवार को सुबह कांग्रेस के लिए झटका लगने वाली एक खबर सामने आई. जिसमें यूथ कांग्रेस अध्यक्ष और आदिवासी युवा नेता विक्रांत भूरिया ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अचानक अध्यक्ष पद छोड़ने की इच्छा जताकर पार्टी को हैरान कर दिया है. उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट के जरिए कहा है कि किसी नए साथी को मौका दिया जाए.