महेश्वर की 'मोनालिसा' का पति फरमान खान अब करेगा धर्म परिवर्तन? मंदिर से वायरल वीडियो ने मचाया बवाल
महेश्वर की वायरल गर्ल मोनालिसा और उसके मुस्लिम पति फरमान खान का शिव मंदिर में दर्शन करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. वहीं, जांच में मोनालिसा के नाबालिग पाए जाने के बाद फरमान पर पॉक्सो एक्ट और अपहरण का केस दर्ज किया गया है.
ADVERTISEMENT

मोनालिसा
महाकुंभ से चर्चा में आई महेश्वर की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में है. मुस्लिम युवक फरमान खान से शादी करने के बाद से विवादों में घिरी मोनालिसा का अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने पति फरमान के साथ केरल के एक शिव मंदिर में भगवान के दर्शन करती नजर आ रही है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फरमान के धर्म परिवर्तन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.