कौन हैं IAS उषा परमार जिनके उपर लटकी गिरफ्तारी की तलवार ?

जबलपुर हाईकोर्ट ने एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के नियमितीकरण आदेश का पालन न करने पर पन्ना कलेक्टर उषा परमार के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. कोर्ट ने पन्ना एसपी को वारंट तामील करवाकर कलेक्टर को 30 सितंबर को अदालत में पेश करने के निर्देश दिए हैं.

ADVERTISEMENT

IAS उषा परमार
IAS उषा परमार
Google CTA

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की कलेक्टर और 2011 बैच की प्रमोटी आईएएस अधिकारी उषा परमार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं . जबलपुर हाईकोर्ट की एकल पीठ (जस्टिस विवेक जैन) ने कोर्ट के आदेश की अवमानना (Contempt of Court) से जुड़े एक मामले में सुनवाई करते हुए कलेक्टर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (Non-Bailable Warrant) जारी कर दिया है.