कौन हैं रामनिवास रावत? जिन्हें मंत्री बनाने के लिए BJP की मोहन सरकार को करना पड़ा कैबिनेट का विस्तार

मध्य प्रदेश में आज सुबह- सुबह सीएम मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार हुआ है. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आये ओबीसी समुदाय के बड़े नेता रामनिवास रावत ने मंत्री पद की शपथ ली है. राम निवास रावत श्योपुर ज़िले की विजयपुर विधानसभा से विधायक हैं.

ADVERTISEMENT

रामनिवास रावत बने मोहन सरकार में मंत्री
रामनिवास रावत बने मोहन सरकार में मंत्री
Google CTA

Mohan government second cabinet expansion: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार का आज सुबह-सुबह दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार किया गया. इस मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लंबे समय से अटकलों का बाजार गर्म था. जैसा की पहले से तय माना जा रहा था कि इस मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस की टिकट पर विजयपुर से विधायक बने रामनिवास रावत को मंत्री बनाया जा सकता है, ठीक वैसा ही हुआ. आज राजभवन में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने रामनिवास रावत को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई.