MP News: कांग्रेस पर भड़का CM शिवराज का बेटा, दे डाली नसीहत, जानें पूरा मामला

MP News: मध्य प्रदेश में चुनावी साल है और पक्ष-विपक्ष के बीच बयानबाजी और तकरार भी तेज हो गई है, लेकिन अब व्यक्तिगत हमले भी शुरू हो गए हैं. हम ये बात इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शादी की सालगिरह यानि 5 मई को पत्नी साधना सिंह के साथ एक […]

ADVERTISEMENT

kartikey chauhan, mp congress, mp BJP, mp news
kartikey chauhan, mp congress, mp BJP, mp news
Google CTA

MP News: मध्य प्रदेश में चुनावी साल है और पक्ष-विपक्ष के बीच बयानबाजी और तकरार भी तेज हो गई है, लेकिन अब व्यक्तिगत हमले भी शुरू हो गए हैं. हम ये बात इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शादी की सालगिरह यानि 5 मई को पत्नी साधना सिंह के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह चूल्हे पर रोटी पका रही हैं और सिलबट्टे पर चटनी पीस रही हैं. बात पुरानी हो गई थी, लेकिन इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस ने साधना सिंह पर तंज किया था. अब इसे सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने रिट्वीट करते हुए करारा जवाब देते हुए आईना दिखाया है. उन्होंने लिखा- ‘कांग्रेस रिश्तों की पवित्रता, प्रेम को नहीं समझती, वो हर बात में राजनीति देखती है.’