शिवराज सिंह चौहान BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने दिल्ली क्यों पहुंचे, आधे घंटे हुई मुलाकात
शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने अचानक दिल्ली पहुंच गए. हर कोई इस मुलाकात का अपने हिसाब से विश्लेषण कर रहा है.
ADVERTISEMENT

Shivraj Singh Chauhan, JP Nadda, MP BJP, BJP President JP Nadda, MP Politics
Shivraj Singh Chauhan: शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने अचानक दिल्ली पहुंच गए. बीते रोज वे दिल्ली में इंदौर सांसद शंकर लालवानी के बेटे के शादी के रिसेप्शन में शामिल होने पहुंचे थे लेकिन वहां शामिल होकर वापस आने के बजाय वे कार्यक्रम स्थल से ही जेपी नड्डा की गाड़ी में बैठकर उनके निवास पर पहुंच गए. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच आधे घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई. इस मुलाकात के अब राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं.
