इंदौर: कोचिंग संचालक ने RTO अधिकारी मीनाक्षी गोखले को क्यों मारा? अब सामने आई मर्डर के पीछे की ये कहानी
भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की लेखपाल कॉलोनी में परिवहन विभाग की महिला आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी गई. शादी से इंकार के विवाद में पहचान वाले पवन द्विवेदी पर हत्या का शक है, जिसका शव भी घर से 20 मीटर दूर मिला है.
ADVERTISEMENT

भोपाल में महिला RTO इंस्पेक्टर की हथौड़े से मारकर हत्या!
Bhopal RTO Inspector Murder Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहाँ खजूरी सड़क थाना क्षेत्र स्थित लेखपाल कॉलोनी में परिवहन विभाग की महिला आरटीओ (RTO) इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की उनके ही घर के अंदर हथौड़े से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई. इस खौफनाक वारदात के बाद संदिग्ध आरोपी का शव भी घर से महज 20 मीटर की दूरी पर मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है.
