राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के विरोध में युवा कांग्रेस ने भोपाल में रोक दी ट्रेन, जानें
Cancellation of Rahul Gandhi Lok Sabha Membership: राहुल गांधी को सजा मिलने के एक दिन बाद शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई है, जिससे नाराज देशभर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में युवा […]
ADVERTISEMENT

MP Youth Congress stopped train in Bhopal to protest against cancellation of Rahul Gandhi Lok Sabha membership
Cancellation of Rahul Gandhi Lok Sabha Membership: राहुल गांधी को सजा मिलने के एक दिन बाद शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई है, जिससे नाराज देशभर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पहुंचे. दक्षिण सुपरफास्ट ट्रेन रोक कर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर विरोध जताया. हालांकि कुछ ही देर में रेलवे अधिकारियों और जीआरपी की समझाइश के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ता स्टेशन से चले गए. इसके साथ ही इंदौर और ग्वालियर में भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और उन्होंने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.