Rewa: खेलते हुए बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम, 16 घंटे बाद भी नहीं निकल सका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...
ADVERTISEMENT
यूपी के सीमावर्ती रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र के पनिका गांव में 6 साल का मासूम मयंक आदिवासी बोरबेल में गिर गया. 16 घंटे की मशक्कत के बाद भी एनडीआरएफ की टीम को सफलता नहीं मिल पाई है. रेस्क्यू लगातार जारी है.
Child Fell Into Borewell: यूपी के सीमावर्ती रीवा (Rewa) जिले के मनिका गांव में बोरवेल में गिरे 6 साल के मासूम मयंक आदिवासी को निकालने की कोशिश की जा रही है. शुक्रवार देर रात घटना की सूचना मिलते ही मासूम के रेस्क्यू (Rescue) के लिए प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा और उसे निकालने की कोशिश में जुट गया. 16 घंटे की मशक्कत के बाद भी NDRF की टीम को सफलता नहीं मिल पाई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दरअसल, बारिश की वजह से रेस्क्यू में काफी दिक्कतें आ रही हैं. एनडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू में जुटी हुई है.
