Bhopal: कांग्रेस उम्मीदवार अरुण श्रीवास्तव ने टिकट मिलते ही बीजेपी को दिया चैलेंज, दे पाएंगे चुनौती?

ADVERTISEMENT

भोपाल से कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव के सामने बीजेपी का 35 साल का रिकॉर्ड उनके सामने एक बड़ी चुनौती है. लेकिन अरुण श्रीवास्तव अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं

Google CTA

Bhopal Lok Sabha Seat: मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट बीजेपी का गढ़ रही है. पिछले 35 सालों से इस सीट पर बीजेपी (BJP) चुनाव जीत रही है. भाजपा ने इस बार विधानसभा चुनाव में हारने वाले पूर्व महापौर आलोक शर्मा (Alok sharma) को टिकट दिया है तो वहीं कांग्रेस ने अरुण श्रीवास्तव (arun shrivastava) को मैदान में उतारा है. पुराने कांग्रेसी नेता अरुण श्रीवास्तव को पार्टी के अंदर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुट का माना जाता है. इस बार उनको टिकट तो मिल गया लेकिन बीजेपी का 35 साल का रिकॉर्ड उनके सामने एक बड़ी चुनौती है. लेकिन अरुण श्रीवास्तव अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं, देखिए ये पूरी रिपोर्ट...