BJP विधायक के बेटे का काफिला महाकाल लोक में घुसा, कलेक्टर ने दौड़ लगाकर रोका, फिर हो गया बवाल

ADVERTISEMENT

Ujjain Mahakal: उज्जैन महाकाल लोक में सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक हो गई, जब बीजेपी विधायक के बेटे विक्रम सिंह पंवार के बेटे का काफिला प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गया. इसके बाद जमकर बवाल हो गया.

Google CTA

Ujjain Mahakal: उज्जैन महाकाल में शुक्रवार को नागपंचमी पर लाखों लोगों की भीड़ दर्शन करने के लिए पहुंची. लेकिन इस बीच देवास से BJP विधायक गायत्री राजे के बेटे विक्रम सिंह गाड़ियों के काफिले के साथ महाकाल लोक में घुस गए. कलेक्टर और एसपी ने जब यह देखा तो उन्होंने दौड़ लगाकर गाड़ियों को रोका. कलेक्टर और एसपी ने कार ड्राइवर को जमकर हड़काया और वाहनों को जब्त करने के आदेश दे दिए. 4 वाहनों को जब्त कर थाने पहुंचा दिया गया.