VIDEO: कहां फंस गया पेंच? विधानसभा की तरह लोकसभा चुनाव में भी पिछड़ी कांग्रेस, कब आएगी लिस्ट?

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए बीजेपी ने अपने 24 उम्मीदवारों की लिस्ट हफ्ते भर पहले ही जारी कर दी है. कांग्रेस ने शुक्रवार को 39 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया, लेकिन इसमें एमपी का एक भी नाम नहीं है...

Google CTA

Congress Candidate First List: मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए बीजेपी ने अपने 24 उम्मीदवारों की लिस्ट हफ्ते भर पहले ही जारी कर दी है. लेकिन अब तक कांग्रेस की लिस्ट नहीं आई है. कांग्रेस ने शुक्रवार को 39 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है, आखिर क्यों पिछड़ रही कांग्रेस. बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के बाद 39 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए 39 नामों का ऐलान कर दिया है. जिसमें कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी को केरल की वायनाड सीट पर उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, दिल्ली, सिक्किम, नागालैंड आदि राज्यों की 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं. लेकिन पहली सूची में मध्यप्रदेश की किसी भी सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया गया है.