MP Weather: इंदौर-रतलाम समेत 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल में बारिश का कोटा जून में ही पूरा

ADVERTISEMENT

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून ने जोरदार एंट्री मारी है. भोपाल समेत कई शहरों में जून की बारिश का कोटा महीना खत्म होने के पहले ही पूरा हो गया है. अब विभाग ने चेतावनी दी है कि जून में आने वाले दिनों में भाेपाल में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही कई जिलों में आंधी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

Google CTA

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत पूरे राज्य में मानसून ने जोरदार दस्तक दी है, कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने इंदौर-रतलाम, बैतूल, अलीराजपुर, झाबुआ और धार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. एमपी में मानसून की एंट्री के साथ ही मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है.