महाकाल के शीर्ष पर विराजमान हैं शेषनाग, अद्भुत और रहस्यों से भरा है ये मंदिर, साल में एक बार होते हैं दर्शन
ADVERTISEMENT
Ujjain News: मध्यप्रदेश का उज्जैन शहर महाकाल मंदिर के लिए प्रसिद्ध है. लेकिन यहां पर एक और मंदिर है जिसे कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जाना जात है. ये मंदिर है उज्जैन का नागचंद्रेश्वर मंदिर. इस मंदिर के कपाट साल में सिर्फ एक दिन खुलते हैं, वह भी नागपंचमी के दिन.
Ujjain News: मध्यप्रदेश का उज्जैन शहर महाकाल मंदिर के लिए प्रसिद्ध है. लेकिन यहां पर एक और मंदिर है जिसे कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जाना जात है. ये मंदिर है उज्जैन का नागचंद्रेश्वर मंदिर. इस मंदिर के कपाट साल में सिर्फ एक दिन खुलते हैं, वह भी नागपंचमी के दिन. उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में नाग पंचमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. मान्यता है कि मंदिर में दर्शन करने मात्र से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है. बता दें कि नागचन्द्रेश्वर मंदिर के कपाट साल में एक बार यानी नागपंचमी पर 24 घंटों के लिए खोले जाते हैं.
