Indore: वोटिंग के बाद इंदौर में जमकर हो गया बवाल, कांग्रेस नेता के घर पर हुआ पथराव

ADVERTISEMENT

Indore Loksabha Seat: इंदौर लोकसभा सीट सुर्खियों में बनी हुई है. लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान किया जा रहा था, इस बीच इंदौर में वोटिंग के दौरान भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद हो गया.

google news

Indore Loksabha Seat: इंदौर लोकसभा सीट सुर्खियों में बनी हुई है. लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान किया जा रहा था, इस बीच इंदौर में वोटिंग के दौरान भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद हो गया. इस मामले में कांग्रेस नेता ने बीजेपी नेता पर बंदूक निकालकर धमकी देने का आरोप लगाया. जैसे-तैसे पुलिस ने विवाद शांत करवाया तो शाम को कांग्रेस नेता के घर पर पथराव हो गया. घटना का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें 25 से 30 लोग दिखाई दे रहे हैं जो पथराव कर रहे हैं.