रामनिवास रावत कब देंगे विधायकी से इस्तीफा? शपथ लेने के बाद दिग्विजय और कांग्रेस पर क्या बोल गए?

ADVERTISEMENT

Mohan Cabinet expansion: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से BJP में आए विधायक रामनिवास रावत ने सोमवार सुबह राज्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. इसके बाद उन्होंने अपने इस्तीफ और कांग्रेस छोड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Google CTA

Mohan Cabinet expansion: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से BJP में आए विधायक रामनिवास रावत ने सोमवार सुबह राज्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. भोपाल के राजभवन में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने सुबह नौ बजे रावत को मंत्री पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत राज्य के कई मंत्री मौजूद रहे. वहीं मंत्री बनने के बाद रामनिवास रावत का पहला बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कांग्रेस छोड़ने और विधायक पद से इस्तीफा देने की बात कही है.