MP के ये बीजेपी विधायक चुनाव से पहले ही करा रहे हैं वोटिंग, जानिए क्यों?
MP Assembly Election 2023: नेताओं और पार्टियों के द्वारा चुनाव के पहले कराए जाने वाले सर्वे तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अजीबो गरीब मामला सामने आया है. कटनी जिले में एक विधायक ऐसे हैं जो विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha Chunav) के पहले मतदान करा रहे हैं. शायद देश में […]
ADVERTISEMENT

MP Assembly Election 2023: नेताओं और पार्टियों के द्वारा चुनाव के पहले कराए जाने वाले सर्वे तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अजीबो गरीब मामला सामने आया है. कटनी जिले में एक विधायक ऐसे हैं जो विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha Chunav) के पहले मतदान करा रहे हैं. शायद देश में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है, जब विधायक चुनाव के पहले ही जनता से मतदान करा रहा हो. हैरानी की बात तो ये है कि विधायक ने इसके लिए चुनाव आयोग की तरह ही बूथ स्तर तक तैयारियां की हैं.
कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा से बीजेपी विधायक संजय सत्येंद्र पाठक (Sanjay Satyendra Pathak) विधानसभा चुनाव के पहले ही वोटिंग (Voting) कराकर यह तय करना चाहते हैं कि वो चुनाव लड़ें या नहीं. उन्होंने इस बात का ऐलान पहले ही कर दिया है कि जनमत सर्वेक्षण के दौरान यदि उन्हें 50 फ़ीसदी से कम मतदान मिलते हैं तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसीलिए वे चुनाव से पहले ही जनता का मन देखना चाहते हैं.
5 दिन तक चलेगी मतदान प्रक्रिया
विजयराघवगढ़ में जनमत सर्वेक्षण की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है, जिसके लिए संजय पाठक ने निर्वाचन आयोग (Election Commission) की तरह मतदान की पूरी तैयारी की है. चुनाव आयोग की तरह बकायदा मतदान पेटियों का उपयोग कर उसमें मतदान कराया जा रहा है. जन जनादेश के नाम से हो रही इस मतदान प्रक्रिया में मत पेटियों और मतदान पर्चियों को विजयराघवगढ़ विधानसभा (Vijayaraghavgarh) के प्रत्येक गांव-गांव में बूथ स्तर तक पहुंचाया जा रहा है. 5 दिन तक चलने वाली यह मतदान प्रक्रिया 21 से 25 अगस्त तक चलाई जाएगी.
ऐसे होगा चुनाव
जनमत सर्वेक्षण के रूप में हो रही मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं से राय मांगी जा रही है, क्या आप संजय सत्येंद्र पाठक को प्रधान सेवक बनाना चाहते हैं? हां और ना का विकल्प पर्ची में दिया गया है. वोटर अपनी पसंद पर निशान लगा सकेंगे. इसके बाद वोटर के नाखून पर स्याही लगा दी जाएगी. वोटिंग के दौरान सिर्फ एक बार ही वोट दिया जा सकेगा. गांव-गांव कार्यकर्ता मतदान प्रक्रिया पूरी कराएंगे. इस दौरान सोशल मीडिया और फेसबुक पर लाइव वोटिंग होगी. पांच दिन तक मतदान होगा. इस मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से किया जाएगा, इसके बाद परिणाम घोषित होगा.
विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री संजय पाठक प्रदेश के सबसे रईस विधायक माने जाते हैं. संजय पाठक ने इस बात का ऐलान कर सबको चौंका दिया था कि वह चुनाव के पूर्व जनमत सर्वेक्षण करवाएंगे. जनमत सर्वेक्षण के दौरान यदि उन्हें 50 फ़ीसदी से कम वोट मिलते हैं तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे.
ये भी पढ़ें: MP में BJP के लिए बड़ी खबर, प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पर हुए सर्वे में जनता ने बता दिया अपना मूड
