NPS Vatsalya Yojna: बच्चों के लिए आ गई केंद्र सरकार की ये नई स्कीम, जानिए इसकी Full डिटेल

माता-पिता पेंशन खाते के जरिए अपने बच्चों के भविष्य के लिए एनपीएस वात्सल्य का इस्तेमाल कर एक बड़ा फंड चक्रवृद्धि ब्याज के साथ बना सकते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: वित्त मंत्रालय के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

एनपीएस वात्सल्य योजना 18 साल से कम आयु के बच्चों के लिए है.

point

बच्चे के माता-पिता इसमें न्यूनतम 1000 रुपए वार्षिक पैसे जमा कर सकते हैं.

point

3 साल के लॉक-इन पीरियड के बाद 25 फीसदी अमाउंट निकाला जा सकता है.

केंद्र सरकार ने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एनपीएस वात्सल्य योजना (nps vatsalya scheme) लॉन्च कर दिया है. इस योजना का लाभ लेकर आप अपने बच्चों की जवानी और बुढ़ापा दोनों सिक्योर कर सकते हैं. बच्चों के लिए पेंशन प्लान लेने पर नन्हे-मुन्ने जब बुजुर्ग होंगे तो उनके पास एक बड़ा फंड इकट्‌ठा हो जाएगा. वहीं पढ़ाई के लिए पैसों की जरूरत पर भी ये निवेश काम आएगा. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को ये स्कीम लॉन्च किया. ध्यान देने वाली बात है कि जुलाई में पेश हुए केंद्रीय बजट में इस योजना की घोषणा की गई थी.