कांग्रेस को जहां कोई नहीं हरा पाता वहां लड़ेंगे ओवैसी! किशनगंज के बहाने होगी ये सियासत

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाले हुए हैं. पश्चिम बंगाल के रास्ते यह यात्रा बिहार में दाखिल हुई तो पहला इलाका किशनगंज ही था. कांग्रेस ने साल 2009 से ही किशनगंज से लगातार तीन बार जीतकर हैट्रिक बनाई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Asaduddin Owaisi: लोकसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने जा रही है असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन(AIMIM ). AIMIM ने तीन ऐसी सीटें कन्फर्म कर दी हैं जहां से चुनाव लड़ेगी. दिलचस्प बात ये है कि इन तीनों सीटों पर मुसलमान वोटों की भरमार है. हैदराबाद तो वो सीट है, जहां से असदुद्दीन ओवैसी पिछले चार चुनाव से अजेय रहे हैं. 2019 के चुनाव में एक चौंकाने वाला रिजल्ट महाराष्ट्र की औरंगाबाद लोकसभा सीट पर आया था जहां AIMIM हैदराबाद से बाहर पहली बार किसी सीट पर जीती थी. ऐसे ही बिहार की किशनंज तीसरी ऐसी सीट है जहां मुसलमान वोटर फैसला करते हैं कि, उनकी नुमाइंदगी कौन करेगा.