ई-सिगरेट बैन करने वाली प्रीति सुदन बनीं UPSC चीफ अध्यक्ष, जानिए इनके बारे में

प्रीती सुदन 2022 से यूपीएससी मेंबर के पद पर कार्यरत हैं. मनोज सोनी के बाद उन्हें अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है.

ADVERTISEMENT

Preeti Sudan appointed as UPSC Chairperson (Photo: X.Com)
Preeti Sudan appointed as UPSC Chairperson (Photo: X.Com)
Google CTA

UPSF Chief: मनोज सोनी के इस्तीफे के बाद प्रीति सुदन UPSC के नई अध्यक्ष होंगी. मनोज सोनी ने 20 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. मनोज सोनी ने अपना कार्यकाल खत्म होने से लगभग पांच साल पहले "व्यक्तिगत कारणों" से इस्तीफा दिया. अब उनके स्थान की जगह प्रीति सुदन ने ले ली है. प्रीति सुदन 1983 बैच की आईएएस अधिकारी और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव रही हैं. प्रीति सूदन अब मनोज सोनी की जगह 1 अगस्त से कार्यभर संभालेंगी. UPSC की नई अध्यक्ष प्रीति सूदन के बारे में विस्तार से जानते हैं.