राजकोट के गेमिंग जोन में लगी भीषण आग में 24 की मौत, मृतकों में 9 बच्चे भी शामिल

Rajkot game zone fire: गुजरात के राजकोट में एक भीषण और दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां एक गेमिंग जोन में लगी आग में जलकर 24 जिंदगियां खाक हो गई हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajkot game zone fire news: गुजरात के राजकोट में एक भीषण और दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां एक गेमिंग जोन में लगी आग में जलकर 24 जिंदगियां खाक हो गई हैं. इस दर्दनाक हादसे में अबतक 9 बच्चों की मौत भी हो चुकी है. आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है. हादसा इतना भीषण था कि पूरा टीआरपी गेम जोम ही आग की चपेट में आ गया. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे गेमिंग गतिविधियों के लिए बनाए गए फाइबर डोम में आग लगने के बाद टीआरपी गेम जोन का यह ढांचा ढह गया.