देश के सबसे साफ शहर में गंदा पानी पीने से 7 की मौत, अभी तक 115 से ज्यादा बीमार, कांग्रेस पार्टी ने किया प्रदर्शन

Indore News: देश के सबसे साफ शहर इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 115 से ज्यादा लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं. घटना के बाद शहर में हड़कंप मचा है. कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
इंदौर में गंदा पानी पीने से हुई मौतों के बाद खोजा गया वो फॉल्ट जहां वाटर लीकेज था.
Google CTA

देश के सबसे साफ-सुथरे शहरों की सूची में पहले पायदान पर पहुंचने वाले इंदौर से दुखद खबर आ रही है. यहां 7 लोगों की जान गंदा पानी पीने से हो चुकी है. वहीं अलग-अलग अस्पतालों पर करीब 115 से ज्यादा बीमार लोग पहुंचे जिनमें कई प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं. इस घटना को लेकर शहर में हंगामा मचा हुआ है. घरों में डर का माहौल है. कांग्रेस पार्टी सत्तारुढ़ बीजेपी पर कई आरोप लगा रही है.