सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच आखिर क्यों नहीं हो रहीं PAC के सामने पेश! केसी वेणुगोपाल अड़े
KC Venugopal: केसी वेणुगोपाल ने PAC का चेयरमैन का चार्ज लेते ही बीजेपी की दुखती रग अदाणी, माधवी बुच, सेबी पर हाथ रख दिया है.
ADVERTISEMENT

congress general secretary KC Venugopal- File Photo
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
माधबी बुच को केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता वाली पीएसी के सामने पेश होना था.
बैठक शुरू होने से ठीक पहले माधवी बुच ने दूसरी बार भी कन्नी काट ली.
KC Venugopal: पिछली लोकसभा में कांग्रेस के पास नंबर नहीं थे इसलिए विपक्ष के नेता का पद नहीं मिला. फिर भी पब्लिक अकाउंट्स कमेटी यानी पीएसी की चेयरमैनशिप अधीर रंजन चौधरी को मिली. 2024 के चुनाव के बाद कांग्रेस को विपक्ष का नेता पद भी मिला और पीएसी चेयरमैनशिप भी बरकार रही. राहुल गांधी पीएसी चेयरमैन बन सकते थे. उन्होंने केसी वेणुगोपाल को जिम्मेदारी दिलवाई. केसी वेणुगोपाल ने चेयरमैन का चार्ज लेते ही बीजेपी की दुखती रग अदाणी, माधवी बुच, सेबी पर हाथ रख दिया है.