Weather Update: 'दाना' तूफान पहुंचा इन राज्यों के करीब, भारी बारिश के बीच ट्रेनें रद्द और स्कूलों की हो गई छुट्‌टी

दाना तूफान को देखते हुए पश्चिम बंगाल और ओड़िशा में लोकल ट्रेनों के अलावा वहां से गुजरने या वहां से होकर चलने वाली ट्रेनों को रद्द या आंशिक रूप से रद्द किया गया है. वहीं इन राज्यों की कई उड़नें रद्द की गई हैं और कई प्रभावित हो सकती हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
फाइल फोटो: इंडिया टुडे.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के तटिय इलाकों में तूफान का असर शुरू.

point

कई ट्रेनें, विमान प्रभावित, तेज हवा से कई इलाकों में उखड़े पेड़.

चक्रवाती तूफान दाना पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के तट के करीब पहुंच गया है. ओड़िशा और पश्चिम बगाल के कई जिलों सुबह से ही मध्यम से तेज बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक तट से टकराने के बाद भारी से अति भारी बारिश होगी और हवाएं 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. इस दौरान कमजोर कंस्टक्शन, सड़कों पर लगे होर्डिंग्स, टीन से बने छप्परों को भारी नुकसान हो सकता है. पेड़ों के गिरने और उखड़ने से भी नुकसान की आशंका है.