रूस-यूक्रेन के बाद अब इजराइल, फिलिस्तीन में इसलिए छिड़ गई बड़ी जंग

ADVERTISEMENT

A big war broke out between Israel and Palestine

Google CTA

रूस और यूक्रेन के बाद अब दो और देशों के बीच जंग छिड़ गई है। ये जंग है इजराइल और फिलिस्तीन के बीच। इजरायल ने फिलिस्तीन को सबक सिखाने के लिए अपने फाइटर जेट युद्ध के मैदान में उतार दिए हैं। इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ ‘ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड्स’ शुरू किया है। गाजा पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। इससे पहले फिलिस्तीनी आर्म्स ग्रुप हमास ने इजराइल पर रॉकेटों से हमला किया। हमास ने हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए इसे इजराइल के खिलाफ सैन्य कार्रवाई बताया। हैरानी की बात ये है कि हमास ने गाजा पट्टी से एक साथ 20 मिनट में इजराइल की तरफ 5,000 रॉकेट दाग दिए। इसके साथ ही इजरायल में घुसपैठ की और कुछ सैन्य वाहनों पर कब्जा कर लिया। खबर ये भी है कि अचानक की गई इस कार्रवाई में इजराइल के कई सैनिकों का अपहरण भी कर लिया गया। फिलिस्तीनी आर्म्स ग्रुप हमास के इस हमले से इजराइल में अफरातफरी मच गई।