Republic Day Parade 2026: देश आज मना रहा है 77वां गणतंत्र दिवस, कर्तव्य पथ पर दिखेगी भारत की सैन्य ताकत

77th Republic Day India: भारत आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. यहां कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य परेड में सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और आधुनिक भारत की झलक दिखेगी. इस बार परेड खास है क्योंकि इसमें ऑपरेशन सिंदूर, नई सैन्य इकाइयों और पहली बार चरणबद्ध युद्ध संरचना का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा.

ADVERTISEMENT

Republic Day Parade 2026
Republic Day Parade 2026
google news

Republic Day Parade 2026: भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस दौरान कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली भव्य परेड में देश की बढ़ती सैन्य ताकत, समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और विकास की झलक देखने को मिलेगी. इस बार का कार्यक्रम कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है. इस भव्य समारोह में हाल ही में गठित नई सैन्य इकाइयों और ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल किए गए प्रमुख हथियार प्रणालियों के मॉडल भी प्रदर्शित किए जाएंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस समारोह की अगुवाई करेंगी.