Air India की फ्लाइट में एक कंपनी के बड़े अधिकारी पर यात्री ने किया 'यूरिनेट', मचा बवाल
एयर इंडिया की फ्लाइट के बिजनेस क्लास में ये पूरी घटना घटी. यूरिनेट करने वाले यात्री ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांग ली है.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
आप सोचते होंगे कि कई हजार रुपए खर्च कर फ्लाइट के बिजनेस क्लास का टिकट खरीदकर सफर करने वाले लोग में मैनर कूट-कूटकर भरा होता है. वहीं ट्रेन के जनरल बोगी में ढूंस-ढूंस कर भरी देश की एक बड़ी आबादी को रिप्रेजेंट करने वाले अनमैनर्ड होते हैं. ऐसा सोचते हैं तो बिल्कुल गलत है. ट्रेन में आपने किसी यात्री को अपने सहयात्री के ऊपर पेशाब करते हुए न कभी देखा होगा और न ही सुना होगा. पर ऐसी घटनाएं आसमान सफर कर रहे यात्रियों के बीच अक्सर देखने को मिल रही है.