CJP के अभिजीत दीपके ने अब किसे दे दिया 10 दिन का अल्टीमेटम? जानिए नए विवाद की पूरी कहानी

CJP Abhijeet Deepke: हिंगोली के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर अभिजीत दीपके ने प्रशासन और सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं. स्कूल निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील में 6-7 महीने पहले एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ मिलने का दावा किया गया. अभिजीत दीपके ने अधिकारियों को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए जल्द सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है.

ADVERTISEMENT

Abhijeet Deepke News
Abhijeet Deepke News
Google CTA

देश के सरकारी स्कूलों की खस्ताहाल स्थिति और बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है. अभिजीत दीपके ने हिंगोली के सरकारी स्कूल का दौरा करने के बाद प्रशासन और सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने मीडिया के सामने सबूत दिखाते हुए कहा कि सुबह जब उन्होंने स्कूलों का निरीक्षण किया तो वहां स्थिति बेहद चौंकाने वाली थी. मिड-डे मील के लिए इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थ छह से सात महीने पहले ही एक्सपायर हो चुके थे.